Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘आइए शाम को फांसी पर लटक जाते हैं…’, मीडिया पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) प्रियंका राजपूत ने आरोप तय करते हुए बृजभूषण से पूछा कि क्या वह उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार करते हैं?
Untitled design - 2024-05-22T115206.773

Brij Bhushan Sharan Singh: यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने यौन उत्पीड़न, धमकी और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के तहत ये आरोप तय किए हैं। इस पर बृजभूषण ने कहा कि मै दोषी नहीं हूं, इसलिए मुकदमे का सामना करूंगा। जब मैंने कोई गलती नहीं की तो इसे स्वीकार क्यों करूं?

बृजभूषण से पूछे सवाल

राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) प्रियंका राजपूत ने आरोप तय करते हुए बृजभूषण से पूछा कि क्या वह उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार करते हैं? इस पर बृजभूषण ने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता है, जब कोई गलती की ही नहीं तो इसे स्वीकार क्यों करूं? उन्होंने आगे कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक जून तय की है।

आइए शाम को लटक जाते हैं- बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह के कोर्ट से बाहर आने पर मीडिया ने जब उनकी पिछली टिप्पणी पर सवाल पूछा तो बृजभूषण ने कहा कि शाम को आ जाइए, लटक जाते हैं। उन्होंने मीडियो से कहा, ‘क्या आप मजाक कर रहे हैं?’ दरअसल 11 मई को बृजभूषण ने अपने एक बयान में कहा था कि आरोप साबित होने पर मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।

अदालत ने लगाईं ये धाराएं

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आइपीसी की धारा 354, 354 ए, 354डी और 506(1) के तहत चार्जशीट दायर की है। इसके बाद अदालत ने बृजभूषण के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 354ए (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय किए हैं। एक पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बृजभूषण को बरी कर दिया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा