Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मां की शिकायत पर हापुड़ की DSO के खिलाफ केस, संपत्ति विवाद बना आपराधिक मामला; सीमा चौधरी बोलीं—सभी आरोप बेबुनियाद

UP PCS officer Seema Choudhary

UP PCS officer Seema Choudhary: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तैनात जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी खुद गंभीर कानूनी संकट में फंस गई हैं। चौधरी के खिलाफ उनकी सगी मां मुनेश रानी की शिकायत पर सहारनपुर के सरसावा थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्योंकि उनकी अपनी मां ने उन पर कथित धोखाधड़ी और जालसाजी का आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

UP PCS officer Seema Choudhary: काली कमाई छिपाने का आरोप

मां का आरोप है कि सीमा चौधरी ने उनकी जानकारी के बिना गाजियाबाद स्थित ICICI बैंक के खाते में ₹15 लाख की अपनी कथित अवैध कमाई जमा कराई थी। इस खाते का संचालन वह खुद ईमेल के जरिए करती थीं।आरोप है कि सीमा चौधरी एक भूमाफिया गिरोह के साथ मिलकर अपनी मां की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने मां के फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति से जुड़े जाली दस्तावेज और कूट रचित रसीदें तैयार कीं।

शिकायतकर्ता मां के अनुसार, जब उन्होंने इस वित्तीय हेरफेर और जालसाजी का विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस लगातार दबाव के कारण उन्हें अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी। मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, सरसावा पुलिस ने डीएसओ सीमा चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। (UP PCS officer Seema Choudhary)

DIG जांच के बाद DSO समेत 5 पर FIR

DIG सहारनपुर के आदेश पर हुई प्रारंभिक जांच में रसीदें फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने 30 जून को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सीमा चौधरी सहित 5 नामजद आरोपियों (संजीव कुमार, गंभीर, राजेंद्र राणा और नरेश कुमार) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच और बैंक खातों के लेन-देन की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

अधिकारी का पक्ष

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। उनका कहना है कि उनकी मां के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और उन्हें इस मुकदमे की आधिकारिक जानकारी नहीं है। सहारनपुर पुलिस फिलहाल बैंक खातों के ट्रांजैक्शन और जमीन के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। (UP PCS officer Seema Choudhary)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Himachal Monsoon
हिमाचल प्रदेश में मानसून से 197 लोगों की मौत, 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान; भारी बारिश के कारण 88 सड़कें अवरुद्ध
MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप