Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड का लाल जम्मू-कश्मीर में बलिदान, परिजनों में शोक की लहर

Uttarakhand के लाल Deependra Kandhari जम्मू-कश्मीर में बलिदान हो गए। उनके बलिदान की खबर सुनकर परिजनों मे शोक की लहर फैल गई है।
chamoli soldier deependra kandhari

Deependra Kandhari: उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले दीपेंद्र कंडारी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। उनके बलिदान होने की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर फैल गई है। दीपेंद्र पोखरी तहसील के करछुना गांव के रहने वाले थे। वे 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे।

तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे दीपेंद्र कंडारी

बताया जाता है कि दीपेंद्र कंडारी तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। उनके बलिदान होने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बलिदानी का परिवार वर्तमान समय में देहरादून के रतनपुर में रहता है।

PM Modi Wayanad Visit: केरल के साथ खड़ा है केंद्र… समीक्षा बैठक में बोले प्रधानमंत्री

सेना से रिटायर हैं दीपेंद्र के पिता सुरेंद्र कंडारी

दीपेंद्र कंडारी के पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से रिटायर हैं। दीपेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों को अपने पीछे छोड़ गए हैं। बलिदानी के पार्थिव शरीर देहरादून स्थित शिमला बाईपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह 9 बजे पहुंचेगा। वहीं, अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर होगा। बलिदानी के दर्शन के लिए चमोली से बड़ी संख्या में लोग देहरादून पहुंचे हैं।

Bangladesh: चीफ जस्टिस उबैदुल हसन ने दिया इस्तीफा, छात्रों ने दिया था अल्टीमेटम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड