Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bangladesh: चीफ जस्टिस उबैदुल हसन ने दिया इस्तीफा, छात्रों ने दिया था अल्टीमेटम

बांग्लादेश के चीफ जस्टिस उबैदुल हसन ने अपना पद छोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा का फैसला लिया। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को चीफ जस्टिस को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था और ऐसा ना करने पर जजों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी थी।
Bangladesh Chief Justice Obaidul Hassan| shreshth bharat

Bangladesh: बांग्लादेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। शनिवार को एक बार फिर से बांग्लादेश में प्रदर्शन शुरू हो गए। इसी बीच बांग्लादेश के चीफ जस्टिस उबैदुल हसन (Bangladesh Chief Justice Obaidul Hassan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उबैदुल हसन ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के सामने हुए विरोध प्रदर्शन के बाद लिया है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद छात्र संगठन और प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में सामने इकट्ठा होकर मुख्य न्यायाधीश उबैदुल हसन के इस्तीफे की मांग की थी।

प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को चीफ जस्टिस को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था और ऐसा ना करने पर जजों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हसन ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

बता दें कि बांग्लादेश (Bangladesh) में शुक्रवार और शनिवार को अचानक से मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि इन प्रदर्शन को नई बनी अंतरिम सरकार के कई नेताओं का समर्थन प्राप्त है।

भीड़ का फायदा उठाकर भारत में घुसने के फिराक में बांग्लादेशी आतंकी, हाई अलर्ट पर BSF

सुप्रीम कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए जस्टिस हसन ने कहा, ‘मैंने वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस्तीफे के लिए कुछ औपचारिकताएं होती हैं। उन्हें पूरा करके मैं आज शाम तक अपना इस्तीफा राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को भेज दूंगा।’

शेख हसीना के करीबी माने जाते थे चीफ जस्टिस उबैदुल हसन

उबैदुल हसन पिछले साल सितंबर में ही सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे। बांग्लादेश के 24वें मुख्य न्यायाधीश बनने वाले हसन को शेख हसीना के करीबियों में से एक माना जाता था।

उबैदुल हसन के पिता डॉक्टर अखलाकुल हुसैन अहमद बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम में शामिल थे और संविधान सभा के सदस्य के रूप में बांग्लादेश के संविधान के निर्माण में भी उनका योगदान था।

Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत

सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर उबैदुल हसन हांगकांग, सिंगापुर, नीदरलैंड और अर्जेंटीना सहित विभिन्न देशों में कई अंतरराष्ट्रीय कानूनी सम्मेलनों में शामिल हुए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड