श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत

fir

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में आज तड़के सुबह फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई. ये घटना सुबह चार बजकर पैतिस मिनट की है. ये घटना बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन के ऑर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई है. सेना ने अब तक अपने चार जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है. ये मिलिट्री स्टेशन दक्षिणी पश्चिमी कमांड के अंदर आता है. इस घटना के बाद स्टेशन की क्विक रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है. किसी के भी इस छावनी क्षेत्र में आने पर पाबंदी लगा दी गई है. इस ऑपरेशन में सेना के साथ साथ पंजाब पुलिस ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया है.

अब तक जो जानकारी निकलकर आ रही है उससे आतंकी घटना होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. इसमें किसी सैन्यकर्मी की भूमिका हो सकती है. एक बात और सामने आई है कि इस घटना से दो दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 राउंड गोलिया स्टेशन के अंदर से गायब हुई थी. इस घटना के बाद सेना ने रक्षा मंत्री को मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई घटना की जानकारी दे दी है. सेना प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी दे देंगे.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार