Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Reetika Hooda: कुश्ती का वह नियम, जिसकी वजह से हारीं रीतिका; टूट गया गोल्ड का सपना

Reetika Hooda का Paris Olympics 2024 में गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रहा गया। क्वार्टर फाइनल में उन्हें कुश्ती के एक नियम की वजह से मुकाबला बराबरी पर छूटने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।
reetika hooda को Paris Olympics 2024 में कुश्ती के एक नियम की वजह से क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Reetika Hooda: भारत की महिला रेसलर रितिका हुड्डा महज 21 साल की हैं। वह अपना पहला ओलंपिक खेल रही हैं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। इसकी वजह कुश्ती का एक नियम रहा। वह नियम क्या है, आइए जानते हैं…

रीतिका हुड्डा को क्यों मिली हार?

रीतिका हुड्डा का महिला कुश्ती के 76 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में किगिस्तान की अयापेरी किजी के खिलाफ मुकाबला था। यह मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा, फिर भी रीतिका को हार का सामना करना पड़ा। नियमों के मुताबिक, आखिरी अंक गंवाने के कारण रीतिका मुकाबला हार गईं।

क्या कहता है नियम?

दरअसल, नियमों के मुताबिक, अगर दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटता है तो इसमें उस खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाएगा, जिसने आखिरी अंक अर्जित किया हो। किर्गिस्तान की पहलवान ने आखिरी अंक अपने नाम किया था, इसलिए उसे विजेता घोषित किया गया।

अमन सहरावत ने 10 घंटे में ऐसे कम किया था अपना वजन, जानकर हो जाएंगे हैरान

अब भी कांस्य पदक जीत सकती हैं रीतिका

रीतिका हुड्डा के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। यह मौका तब आएगा, जब किर्गिस्तान की पहलवान फाइनल में पहुंचेंगी। रीतिका के पास तब रेपेचेज से ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने का मौका होगा।

रीतिका के नाम खास रिकॉर्ड

रीतिका के नाम एक खास रिकॉर्ड है। वह 76 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला पहलवान हैं। रितिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हंगरी की बर्नाडेट नैगी को 12-2 से हराया था।

कौन हैं रीतिका हुड्डा?

रीतिका हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के खड़कड़ा गांव में हुआ। वे इंडियन नेवी में अफसर हैं। उन्होंने 2022 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद, 2023 में तिराना में अंडर 23 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद 2024 में एशियन चैंपियनशिप में रीतिका ने 72 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने हासिल किया था।

विनेश के मामले पर IOC ने कहा- एक साथ नहीं दिए जा सकते दो सिल्वर मेडल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड