Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुलवामा के निहामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

कश्मीर के काकपोरा में सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, सेना को जानकारी मिली थी कि निहामा के इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं।
Encounter| Nihama| Pulwama| shreshth bhaarat

Pulwama Encounter: कश्मीर के काकपोरा में सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, सेना को जानकारी मिली थी कि निहामा के इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना के बाद सेना से जवानों ने इलाके को घेर लिया। इस दौरान आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस घटना के बारे में जानकारी दी। इस पोस्ट में लिखा की निहामा में सुरक्षाबलों को निहामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान अंदर छुपे आंतकियों ने सेना पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

पुलवामा के एक पुलिस ऑफिसर ने मिडिया को बताया कि हमें काकपोरा के साथ सटे निहामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सेना की 50 आरआर (RR) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आंतकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। निहामा में कितने आंतकी छुपे है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है।

सोशल मीडिया पर पुलिस ने दी जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल काम पर लगे हुए हैं।

Lok Sabha Election 2024: आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग