Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Vinesh Phogat के सिल्वर मेडल पर टला फैसला, अब कल आएगा CAS का ऑर्डर

vinesh

Vinesh Phogat : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल देने की अपील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस मामले में 11 अगस्त को फैसला आने की उम्मीद है। इससे पहले CAS ने शनिवार (10 अगस्त) की रात 9 बजकर 30 मिनट पर फैसला सुनाने का ऐलान किया था। लेकिन तय समय पूरा होने के बाद एक बार फिर इसमें बदलाव किया गया। अब अगले 24 घंटे के लिए इसे बढ़ा दिया गया है।

जानें पूरा मामला

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 Kg से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाईं और ना ही उनको कोई मेडल मिला। ऐसे में विनेश फोगाट ने खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग में इसके खिलाफ अपील करते हुए संयुक्त सिल्वर मेडल की मांग की थी। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी हुई थी और शनिवार को निर्णय आने की उम्मीद थी। लेकिन इसे टाल दिया गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा था कि उसे सकारात्मक समाधान की उम्मीद है। विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं। भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिए जाने की मांग की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा