श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लेखपाल बनते ही बेवफा हुई पत्नी, पति को पहचानने से किया इनकार

लेखपाल की नौकरी मिलते ही महिला के रंग ही बदल गए। वह अपने पति से तो अलग हुई ही और शादी से भी साफ इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि कभी उसकी शादी नहीं हुई...
wife left husband after became lekhpal in jhansi love marriage read here in detail

Richa Soni Lekhpal: दिन रात मेहनत-मजदूरी करके एक शख्स ने अपनी पत्नी के सपने को साकार किया। उसे पढ़ाया, लिखाया और फिर लेखपाल बनाया। बदले में पत्नी के साथ के बजाए उस पति को धोखा मिला, क्योंकि लेखपाल की नौकरी मिलते ही महिला के रंग ही बदल गए। वह अपने पति से तो अलग हुई ही और शादी से भी साफ इनकार कर दिया।

महिला का कहना है कि कभी उसकी शादी नहीं हुई। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के कई फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जो महिला की ओर से बोले गए झूठ की पोल खोल रहे हैं।

लेखपाल बनते ही पत्नी के बदले तेवर (Richa Soni Lekhpal)

जानकारी के मुताबिक, यह मामला झांसी से सामने आया है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने सवाल पूछे तो ऋचा ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है। हालांकि, दोनों की शादी के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नीरज और ऋचा दोनों शादी की रस्में निभा रहे हैं और ऋचा की मांग भराई हो रही है।

यह भी पढ़ें-6 बार काट चुका हूं, 9वीं बार नहीं बचेगा… शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पति नीरज का कहना है कि उसने मजदूरी कर बड़ी मेहनत से अपनी पत्नी को सरकारी नौकरी की तैयारी कराई थी, लेकिन नौकरी मिलते ही वो मुझे छोड़कर चली गई। नीरज का दावा है कि ऋचा सोनी और उसकी करीब ढाई साल पहले मध्य प्रदेश के ओरछा में लव मैरिज हुई थी।

दोस्त के घर पर हुई थी पहली मुलाकात

नीरज आगे कहता है कि वो कारपेंटर का काम करता है। आज से लगभग 5 से 6 साल पहले झांसी के सत्यम कॉलोनी में रहने वाली ऋचा से उसकी मुलाकात दोस्त के घर पर हुई थी। उस वक्त वो बच्चों का पढ़ाने आती थी। दोनों मिलने लगे और फिर दोस्ती हो गई, जिसके बाद धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फरवरी, 2022 में ओरछा में शादी कर ली।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम