Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

6 बार काट चुका हूं, 9वीं बार नहीं बचेगा… शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Snake Bitten Man Six Times: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजीब घटना सामने आई है। विकास दुबे नाम के व्यक्ति के पीछे एक सांप हाथ धोकर पड़ गया है। डेढ़ महीने के अंदर युवक को सांप ने एक या दो बार नहीं, बल्कि छठी बार काटा है...
Snake Bite Vikas for the Seventh Time

Snake Bitten Man Six Times: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजीब घटना सामने आई है। विकास दुबे नाम के व्यक्ति के पीछे एक सांप हाथ धोकर पड़ गया है। डेढ़ महीने के अंदर युवक को सांप ने एक या दो बार नहीं, बल्कि छठी बार काटा है। आनन-फानन में विकास के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां वह इलाज के दौरान इस बार भी ठीक हो गया। इस घटना के बाद से विकास के परिजन बड़ी अनहोनी के होने की आशंका से डरे हुए हैं। इसी बीच विकास ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं…

पीड़ित विकास दुबे का कहना है, “सांप ने जिस समय मुझे तीसरी बार काटा था, उसी रात वो सांप मेरे सपने में आया था और मुझे कह रहा था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा। आठ बार काटने तक तू बच जाएगा, लेकिन नौवीं बार काटने पर नहीं बच सकेगा। मैं तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।”

मोरक्को की केन्जा लेली बनी दुनिया की पहली मिस AI, खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान

विकास ने आगे बताया कि सांप ने उसे हमेशा शनिवार और रविवार के दिन ही काटा है। उसने कहा कि सांप के काटने से पहले ही उसे आभास हो जाता है कि सांप उसे काटने वाला है। ऐसे में विकास ने प्रदेश की योगी सरकार से गुहार लगाई है कि उसका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए। साथ ही कुछ आर्थिक मदद भी की जाए। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव की है। यहां 24 वर्षीय विकास दुबे को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छठी बार काट लिया, लेकिन वह हर बार इलाज के बाद ठीक हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिले के निजी अस्पताल में चल रहा है।

एक या दो बार नहीं, छह बार डसा

विकास का कहना है कि दो जून की रात जैसे ही अपने बिस्तर से उतरा, उसे पहली बार सांप ने काटा। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां वह दो दिन तक भर्ती रहा और इलाज के बाद ठीक हो गया। विकास के मुताबिक, 10 जून की रात सांप ने उसे दूसरी बार काटा, जिसके बाद उसके परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए। गनीमत यह रही कि वह दूसरी बार भी ठीक हो गया।

हार्दिक से तलाक के बीच नताशा ने शेयर किया वीडियो, कहा हम सबको…

पीड़ित का कहना है कि वह सांप द्वारा दो बार काटे जाने के बाद पूरी तरह डर गया और सावधानी बरतने लगा, लेकिन उसे क्या पता था कि पिछला जख्म ठीक होने से पहले सांप उसे काट लेगा। दूसरी घटना के ठीक 7 दिन बाद यानी 17 जून को सांप ने उसे तीसरी बार डस लिया। इस घटना के बाद से विकास के परिजन दहशत में आ गए। हैरत तब हुई, जब विकास के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के चौथे दिन बाद ही फिर से सांप ने काट लिया। हालांकि, वह सांप के चौथी बार काटने के बाद भी इलाज के बाद बच गया।

मौसी के घर भी सांप ने नहीं छोड़ा पीछा

अब ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास के परिजनों को सलाह दी कि उसे कुछ समय के लिए घर से दूर भेज दिया जाए। इसलिए वह कुछ दिनों के लिए राधानगर स्थित अपनी मौसी के घर रहने के लिए चला गया, लेकिन सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे पांचवी बार डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाज के दौरान ठीक हो गया। इस घटना को लेकर डॉक्टर हैरान हैं। वहीं, विकास के परिजनों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं सांप उसे फिर न काट ले।

ये भी देखें:

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा