Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिना खान से बर्दाश्त नहीं हो रहा ब्रेस्ट कैंसर का दर्द, बोलीं- अल्लाह प्लीज…

हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं। इस बीच एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक है...
Hina Khan Breast Cancer actress shared Instagram post prayed to Allah watch here

Hina Khan Breast Cancer: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है।

इस बीच एक बार फिर हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई भावुक है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोर शेयर कर अल्लाह से दर्द सहने की दुआ मांगी है, जिसे देखने के बाद हिना के फैंस काफी भावुक हैं।

हिना खान को सांत्वना दे रहे फैंस (Hina Khan Breast Cancer)

कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा किया था, जिसमें उनके शरीर पर पड़े निशान दिखाई दे रहे थे। दरअसल, ये निशान कीमोथेरेपी के हैं। इस दुख की घड़ी में हिना के फैंस उनके साथ हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “आपका दर्द कोई कम नहीं कर सकता सिर्फ अल्लाह ही दूर कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें- जानें क्यों ब्रेस्ट कैंसर में कटवाते हैं बाल? हिना खान ने भी कटवाए अपने बाल

ऐसी ही कई सोशल मीडिया यूजर्स हिना को सांत्वना दे रहे हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी काफी चिंता कर रहे हैं साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हिना खान ने कुछ समय पहले बाल कटवाने का भी एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया था।

कीमोथेरेपी के लिए हिना ने कटवाए बाल

शेयर किए गए इस वीडियो में हिना अपने लंबे सुंदर बाल कैमरे के सामने कटवाती नजर आई थीं, जिसे देखने के बाद फैंस के आंखों में आंसु आ गए। बता दें कि अभिनेत्री ने कीमोथेरेपी के लिए अपने बाल कटवाए थे। हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खास पहचान मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग