श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अनोखा प्यार! समधी पर आया समधन का दिल, बच्चों की शादी से पहले दोनों फरार

मामले कासगंज के गंज डुंडवारा थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। इसी बीच शकील अपनी समधन यानी की पप्पू की पत्नी को भगा कर ले गया...
samadhi and samdhan fell in love both fled from home before marriage of children Kasganj News read here

Kasganj News: अक्सर आपने सुना होगा कि शादी केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का संगम होता है। लड़का और लड़की के साथ ही दो परिवारों के बीच भी एक नया रिश्ता जुड़ता है। लेकिन क्या हो अगर समधी और समधन के बीच ही प्यार हो जाए? इतना ही नहीं अपने बच्चों की शादी से पहले दोनों फरार हो जाएं?

समधी संग समधन फरार (Kasganj News)

ये पढ़कर आपको जरूर हैरानी हुई होगी और मन में सवाल होगा कि असल जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन, यूपी के कासगंज में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां बेटे की शादी से पहले पिता का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया और फिर दोनों शादी से पहले घर से फरार हो गए। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने इसको लेकर दूल्हे के पिता पर केस दर्ज करा दिया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- लाल की जगह मैरून लिपस्टिक ले आया पति, पत्नी ने उठाया ये चौंकाने वाला कदम

जानकारी के मुताबिक, यह मामले कासगंज के गंज डुंडवारा थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे बच्चों की शादी की तारीख भी नजदीक आ रही थी, लेकिन इसी बीच शकील अपनी समधन यानी की पप्पू की पत्नी को भगा कर ले गया।

10 बच्चों के पिता पर आया दिल!

लड़की के पिता का आरोप है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। साथ ही पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी जारी है। बता दें, कहा जा रहा है कि समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं। दोनों घर से फरार हैं। जबकि इलाके में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य