Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लाल की जगह मैरून लिपस्टिक ले आया पति, पत्नी ने उठाया ये चौंकाने वाला कदम

Agra Husband-Wife Dispute: अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रहती है, लेकिन कभी-कभार यह झगड़े में बदल जाती है।
Agra Husband-Wife Dispute| shreshth bharat

UP News: अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रहती है, लेकिन कभी-कभार यह झगड़े में बदल जाती है। बात यहां तक आ जाती है कि घर की लड़ाई पुलिस स्टेशन तक चली जाती है। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। पति अपनी पत्नी की पसंद के रंग की लिपस्टिक नहीं लाया, तो गुस्साई पत्नी थाने चली गई।

लाल की जगह मैरून रंग की लिपस्टिक ले आया पति

जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में आगरा की रहने वाली एक लड़की की शादी मथुरा के रहने वाले एक लड़के से हुई थी। लड़का पेशे से राजमिस्त्री है। शादी होने के कुछ दिन तक दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था। एक दिन पत्नी ने अपने पति से एक लाल रंग की लिपस्टिक लाने की फरमाईश कर दी। पति भी पत्नी की फरमाइश पूरी करने के लिए बाजार जाकर एक लिपस्टिक ले आया, लेकिन पति लाल रंग की जगह मैरून रंग की लिपस्टिक ले आया।

UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में फेरबदल, कई IPS अधिकारियों का तबादला

पुलिस भी माथा पकड़ने पर हुई मजबूर

इसके बाद दोनों के बीच लिपस्टिक के रंग को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात यहां तक आ गई कि पत्नी ने अपने भाई को फोन करके मथुरा बुला लिया और उसके साथ अपने मायके चली गई। जैसे ही पत्नी मायके पहुंची, उसने अपने ही पति के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और लिपस्टिक का गलत रंग लाने की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस भी इस मामले को जानने के बाद अपना माथा पकड़ने पर मजबूर हो गई।

काउंसलर्स के समझाने पर बनी बात

वहीं, आगरा पुलिस ने इस मामले को समझकर परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद काउंसलर्स ने पति और पत्नी दोनों को काउंसलिंग के लिए पुलिस लाइन में बुलाया। काउंसलर्स के सामने पति और पत्नी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे, लेकिन कुछ समय बाद काउंसलर्स के समझाने पर बात बन गई और दोनों को मिलवाकर घर वापस भेज दिया गया (UP News)।

खुशखबरी! अयोध्या से जनकपुर तक अब चलेगी सीधी ट्रेन, रूट मैप हुआ तैयार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा