Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या सच में मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ? पति विक्की कौशल ने बताई सच्चाई

एक्ट्रेस कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सामने आती रहती हैं। ऐसे में फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि क्या सच में कैट प्रेंग्नेट हैं कि नहीं। इस बीच एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है...
Bad Newz actor Vicky Kaushal On Katrina Kaif Pregnancy Rumours

Vicky Kaushal On Katrina Kaif Pregnancy Rumours: बी-टाउन गलियारों से आए दिन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सामने आती रहती हैं। ऐसे में फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि क्या सच में कैट प्रेग्नेंट हैं कि नहीं। इस बीच एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

विक्की कौशल ने बताई सच्चाई (Vicky Kaushal On Katrina Kaif Pregnancy Rumours)

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘Bad Newz’ का प्रमोशन करने में जुटे हैं। उनकी इस फिल्म में एनिमल से पॉपुरल हुए एक्ट्रेस तृप्ती डिमरी, एमी विर्क भी लीड रोल में हैं। मूवी के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपनी वाइफ कैटरीना के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर खुलकर बात की है। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कैटरीना की प्रेग्नेंसी अफवाहों का सच बताते दिख रहे हैं।

विक्की ने कहा, ‘आपने जिस गुड न्यूज की बात की, वो जब आएगी तो हम आपके साथ खुशी से शेयर करेंगे। फिलहाल वो सिर्फ अफवाह है, जो सोशल मीडिया पर फैल रही है। इस समय आप ‘बेड न्यूज’ को एन्जॉय करिए गुड न्यूज जब आएगी हम आपके साथ शेयर करेंगे।’ यानी मतलब साफ है कि कैटरीना कैफ अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- अरमान मलिक की लगी क्लास, तो चंद्रिका के जाते ही अदनान शेख ने घर में ली एंट्री

इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म

बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म ‘बेड न्यूज’ का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच अलग ही बज बना दिया है और इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तृप्ति डिमरी और पंजाबी एक्टर एमी विर्क भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को ये तिगड़ी काफी पंसद आ रही हैं। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने और ट्रेलर तो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर