श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीजेपी का मिशन 2027 तेज, लखनऊ में बूथ से लेकर NDA तक साधेंगे नितिन नबीन; सीएम योगी, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों संग करेंगे चुनावी मंथन

Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit

Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 4 और 5 जुलाई को अपने दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँच रहे हैं। नई प्रदेश टीम के गठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला उत्तर प्रदेश दौरा है। इस दौरे को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit: 42 स्वागत मंचों के बीच भव्य रोड शो से होगा स्वागत

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन के बाद भाजपा मुख्यालय तक एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस मार्ग पर कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए 42 स्वागत मंच तैयार किए गए हैं।

हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन, बुद्धिजीवियों से भी करेंगे संवाद

तय कार्यक्रम के मुताबिक, 2:00 बजे पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक होगी। शाम 4:00 बजे वे लखनऊ के प्रसिद्ध श्री हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। (Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit)

सीएम योगी, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों संग करेंगे चुनावी मंथन

इसके बाद, शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास (5 कालिदास मार्ग) पर मिलकर जमीनी फीडबैक लेंगे। दोनों उप-मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) के साथ संवाद बैठक होगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष शाम 7:45 बजे पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह के निवास पर राज्य के प्रमुख बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। (Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit)

6,390 शक्ति केंद्र प्रभारियों को देंगे चुनावी जीत का मंत्र

वे सुबह के समय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ विशेष चर्चा होगी। सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों जैसे अपना दल, निषाद पार्टी, सुभासपा और रालोद (RLD) के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक होगी।

दोपहर 2:45 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दौरा करेंगे और अवध क्षेत्र के लगभग 6,390 शक्ति केंद्र प्रभारियों व बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। शाम 5:00 बजे पीर नगर में बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के घर जाकर बूथ सशक्तिकरण और आगामी लोक संपर्क अभियानों की समीक्षा करेंगे। (Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit)

बूथ सशक्तिकरण और माइक्रो-प्लानिंग पर रहेगा विशेष फोकस

वहीं, शक्ति केंद्रों के माध्यम से बूथ स्तर पर जातीय समीकरणों को साधने के लिए माइक्रो-प्लानिंग की जाएगी। सरकार, संगठन और ‘विचार परिवार’ (RSS व सहयोगी संगठनों) के बीच बेहतर तालमेल बिठाया जाएगा। इसके अलावा, पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई कर आगामी चुनाव में विपक्ष के नैरेटिव की काट खोजने और सत्ता की हैट्रिक लगाने की रणनीति बनाई जाएगी।

भाजपा यूपी की सत्ता में पिछले 9 साल से है। चुनाव में उतरेगी तो 10 साल पूरे हो चुके होंगे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि सत्ता विरोधी माहौल से भी जूझना होता है। बीजेपी की रणनीति है कि वह गुजरात, मध्यप्रदेश की तरह यूपी में भी सत्ता की हैट्रिक लगाए। 2024 लोकसभा में हुए नुकसान को देखते हुए वह 2027 में कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक को चुनावी मोड़ के लिए अहम माना जा रहा है। (Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Nitin Nabin Uttar Pradesh Visit
बीजेपी का मिशन 2027 तेज, लखनऊ में बूथ से लेकर NDA तक साधेंगे नितिन नबीन; सीएम योगी, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों संग करेंगे चुनावी मंथन
Jodhpur Airport Terminal Building
राजस्थान को पीएम मोदी की मेगा सौगात: जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ
Balochistan Bus Accident
बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा सीमा पर दर्दनाक बस हादसा, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार ने ली 40 लोगों की जान; 8 घायल
Raja Raghuvanshi Murder Case
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को जारी किया नोटिस, जमानत पर नहीं लगी रोक
Amarnath Yatra 2026
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रियों से की 5 संकल्प लेने की अपील
UPTET Exam 2026
UPTET Exam 2026: पहले दिन 15 सॉल्वर गिरफ्तार, AI और बायोमेट्रिक जांच में खुला फर्जीवाड़ा; जानें परीक्षा की पूरी गाइडलाइन