Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान को पीएम मोदी की मेगा सौगात: जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ

Jodhpur Airport Terminal Building

Jodhpur Airport Terminal Building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 4 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10:45 बजे जोधपुर हवाई अड्डे के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और साथ ही ‘संशोधित उड़ान योजना’ का देशव्यापी शुभारंभ करेंगे। “उड़े देश का आम नागरिक” (उड़ान) योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर इसे एक नए और उन्नत रूप में पेश किया जा रहा है।

Jodhpur Airport Terminal Building: ₹480 करोड़ का जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

इस भव्य टर्मिनल भवन को लगभग ₹480 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। यह नया टर्मिनल 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है जो हर साल लगभग 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। इसकी बनावट राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है, जिसमें पारंपरिक मेहराब, झरोखों और महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा 1931 में स्थापित ‘जोधपुर फ्लाइंग क्लब’ की ऐतिहासिक झलक को समकालीन डिजाइन के साथ जोड़ा गया है।

₹28,840 करोड़ से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

सतत विकास को ध्यान में रखकर बने इस भवन में ऊर्जा-कुशल प्रणालियाँ और जल संरक्षण उपाय शामिल हैं, जिसका लक्ष्य 5-स्टार GRIHA रेटिंग हासिल करना है। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए इस संशोधित योजना के तहत कुल ₹28,840 करोड़ का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है। (Jodhpur Airport Terminal Building)

100 नई एयरस्ट्रिप और 200 हेलीपैड विकसित करने का बड़ा लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में देश भर में मौजूद 100 ऐसी हवाई पट्टियों को पूरी तरह से हवाई अड्डों के रूप में विकसित करना है, जो वर्तमान में अप्रयुक्त या बेकार पड़ी हैं। इसके लिए ₹12,000 करोड़ से अधिक की राशि तय की गई है। दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी या ग्रामीण क्षेत्रों में हवाई पहुंच बढ़ाने के लिए योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

क्षेत्रीय रूटों पर उड़ानों के संचालन और रखरखाव की शुरुआती व्यवहार्यता बनाए रखने के लिए ₹2,500 करोड़ से अधिक और एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) के लिए ₹10,000 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता जारी रखी जाएगी। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत इस पहल में एचएएल ध्रुव (HAL Dhruv) और डोर्नियर प्लेटफॉर्म जैसे स्वदेशी विमानों तथा हेलीकॉप्टरों की खरीद को शामिल किया गया है। (Jodhpur Airport Terminal Building)

बालोतरा में ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम

जोधपुर में इस उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 12:15 बजे बालोतरा (बाड़मेर) जाएंगे। वहाँ वे ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और श्यालन्यास करेंगे, जिनमें शामिल हैं-

  • पचपदरा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स: ₹79,450 करोड़ से अधिक के निवेश से तैयार देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर को राष्ट्र को समर्पित करना।
  • जयपुर मेट्रो फेज-2: जयपुर शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए ₹13,000 करोड़ की लागत वाले जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट का श्यालन्यास।

इसके बाद, प्रधानमंत्री शाम को गुजरात के अहमदाबाद (साणंद) के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। (Jodhpur Airport Terminal Building)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट