Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी के सवाल पर पहले मुस्कुराए राहुल गांधी, फिर बोले- जल्द…

congress-mp-rahul-gandhi-fiercely-targeted-prime-minister-narendra-modi-in-malappuram-kerala

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली सीट पर अपनी जीत का परचम लहराने के लिए राहुल गांधी पूरी ताकत झोक रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से जल्द शादी करने का वादा कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जल्द ही शादी कर लूंगा।

रायबरेली में राहुल गांधी ने सभा को किया संबोधित

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार रायबरेली लोकसभा सीट (Lok Sabha Election 2024) से चुनावी मैदान में उतरे हैं। शहर के महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में सोमवार को राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। जैसे ही राहुल गांधी ने भाषण खत्म किया तो वो आगे बढ़े। लेकिन तभी लोगों ने उनसे सवाल कर दिया कि राहुल भईया शादी कब करोगे?

शादी के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी?

वहीं, राहुल की समझ में कुछ नहीं आया तो बहन प्रियंका गांधी ने उनसे कहा कि ये लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करेंगे। इस पर राहुल गांधी हंस पड़े और बोले कि जल्द शादी कर लूंगा। बता दें, अमेठी और रायबरेली की सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान काफी माथापच्ची के बाद किया है। नामांकन से ठीक पहले पार्टी ने राहुल गांधी को अमेठी से न उतारकर रायबरेली से उम्मीदवार बनाया। जबकि अमेठी से पुराने कांग्रेसी और गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण