Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Rohit Sharma और BCCI सचिव जय शाह ने टीम इंडिया की नई जर्सी का किया अनावरण

Team India T20 WC Jersey | T20 WC Jersey | Team India

Team India T20 WC Jersey Launched: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह और कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नई जर्सी का अनावरण किया। भारत के आधिकारिक किट पार्टनर एडिडास ने पहले 1 जून से USA और कैरेबियन में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम की जर्सी का खुलासा किया।

BCCI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस कार्यक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो पोस्ट करते हुए BCCI ने लिखा कि “अब हमारी टीम का नए रंगों में स्वागत करने का समय आ गया है। रोहित शर्मा, जय शाह और आधिकारिक किट पार्टनर एडिडास टीम इंडिया की टी20 जर्सी पेश करते हुए।” इस वीडियो में टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी भी नजर आ रही है, जो ब्लू कलर की है। इसके साथ ही इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया की ट्रैवल किट भी सामने आई है, जो व्हाइट कलर की है, जिसमें रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं।

30 अप्रैल को BCCI ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। टी20 विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा।

टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व प्लेयर: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा