Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की संपत्ति जब्त

Cyber Crime: देश में लगातार साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की छह करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
Cyber Crime | uttar pradesh | Mathura | Shresth uttar Pradesh |

Cyber Crime: देश में लगातार साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की छह करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ गेंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।

Cyber Crime: साइबर ठगों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था। जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि दोनों शातिर अपराधी गोवर्धन इलाके के दोसेरेस में छिपे हैं, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Cyber Crime: गैंगस्टर एक्ट के तहत लिया गया एक्शन

इसके बाद पुलिस ने जिला अधिकारी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी के साथ पुलिस ने दोनों आरोपियों की 6 करोड़ की संपत्ति भी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि ठगों की पहचान वारिस और उसके साथी आरिफ के रूप में हुई है, ये दोनों गोवर्धन इलाके के दोसेरेस में छिपे हुए थे। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग