Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
Jammu Kashmir| shreshth bharat

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि 4 जवान घायल हो गए। सेना को कामकारी इलाके में शनिवार की सुबह आठ पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर आतंकियों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए। सेना उनकी तलाश कर रही है।

इससे पहले, 24 जुलाई को कुपवाड़ा में रात भर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आंतकवादी मारा गया था और सेना का एक जवान शहीद हो गया था। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमले के बीच आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी 25 जुलाई को उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

बता दें कि जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें सेना के कुल 13 जवान शहीद हो गए और 12 आतंकियों को मारा गिराया गया है। स्थिति को देखते हुए सेना जम्मू-कश्मीर में 740 किमी लंबी नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट है।

इंटेल एजेंसियों ने घुसपैठ के कई प्रयासों की चेतावनी दी है। खुफिया सूत्रों की मानें तो पीओके (Pakistan Occupied Kashmir) में नियंत्रण रेखा के करीब टेरर लॉन्च पैड अत्यधिक सक्रिय हैं। आतंकियों के छोटे-छोटे समूह मौका मिलते ही घुसपैठ की फिराक में लगे हैं।

CM माझी ने पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों के लिए 10% कोटा देने की घोषणा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग