Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरफ्तार

cyber-crime-police_650_021816073740

साइबर क्राइम या ऑनलाइन ठगी दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में बढ़ती ही जा रही है. पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो ई कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने झांसे में ले लेते थे. पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी डीमार्ट, बिग बास्केट, बिग बाजार, अमेजन जैसी कंपनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाते थे और लुहावने ऑफर देते थे. ये लोगअधिक से अधिक डिस्काउंट का लालच देते थे. ये सोशल मीडिया पर जाकर अपनी फर्जी साइट और लुभावने ऑफर का प्रचार करते थे. ये लोग फेसबुक पर फर्जी खाते बनाकर, डिस्काउंट का ऐड डालकर लोगों को फंसाते थे.

इन लोगों को ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी सेंटर मॉल के सामने से गिरफ्तार किया गया है. इन ठगों के नाम विनीत कुमार निवासी गाजियाबाद, ध्रुव सोलंकी निवासी गाजियाबाद, गौरव तालान निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद, सलमान निवासी जीबी नगर, आशुतोष निवासी जीबी नगर, संतोष निवासी जीबी नगर हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन लैपटॉप, चार फोन, दो डेबिड कार्ड, 11000 से ज्यादा कैश, और एक कार बरामद की है. पुलिस ने बताया कि ध्रुव सोलंकी इस गिरोह का मास्टर माइंड है, ध्रुव ने वेबसाइट बनाने का कोर्स भी किया हुआ है. ये लोग अपने लुभावने ऑफर से कस्टमरों को लुभाने के बाद एक लिंक भेजते थे जिसके माध्यम से ये कस्टमरों के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सीवीवी नंबर और सारी डिटेल ले लेते थे. इसके बाद ये इन जानकारियों की मदद से कस्टमरों के पैसे अपने किसी फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे. इस तरह की ठगी आजकल जोरो पर है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरूग्राम, फरीदाबाद के क्षेत्रों के लोगों इन ठगों के आसान शिकार होते थे. पुलिस की इस कामयाबी से लोगों को जरूर राहत मिलेगी लेकिन दिल्ली एनसीआर में ऐसे मामलों की बाढ़ सी आई हुई है. पुलिस के साथ साथ जनता को भी जागरूक होना होगा.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना