श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympics: भारत की खराब शुरुआत, शूटिंग के इस इवेंट में खत्म हुई चुनौती

Paris Olympics 2024 से भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है।
paris olympics 2024 ramita jindal

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। भारत आज अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है। इस बार 112 एथलीट 16 खेलों के 69 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पांच रिजर्व एथलीट हैं। भारत को पहले दिन हॉकी, शूटिंग, टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले खेलने हैं। हालांकि, भारत के अभियान की शुरुआत बेहद खराब रही। शूटिंग के 10 मीटर एयर मिक्स्ड राइफल टीम इवेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। संदीप सिंह-इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता-रमिता जिंदल की जोड़ी मेडल की रेस से बाहर हो गई।

Paris Olympics 2024: मेडल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया भारत

भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल और अर्जुन बबूता क्वालीफायर में छठे स्थान पर रहे, जबकि संदीप सिंह-एलावेनिल वलारिवन 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में 12वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही दोनों जोड़ियां मेडल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। यह ओलंपिक में भारत का पहला इवेंट था।

IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच पहला T20 आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Paris Olympics 2024: रोवर बलराज पंवार अगले राउंड में

इस बीच, भारतीय रोवर बलराज पंवार ने पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स में 07:07.11 के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने कल होने वाले रेपेचेज राउंड में आगे बढ़ गए।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इससे पहले, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक्स पर एक पोस्ट कर ओलंपिक में शामिल हो रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आत्मविश्वास और शालीनता को प्रदर्शित करता हमारा भारतीय खिलाड़ी दल!पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का यह मनोरम दृश्य देश की भावना और खेल शक्ति को दर्शा रहा है। भारतीय तिरंगे को मान और सम्मान की यात्रा पर ले जाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। जीत भारत की होगी।

यूपी के 7 खिलाड़ियों की पेरिस ओलंपिक में चमकेगी किस्मत, जानें उनके नाम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका