Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

5पूप

देश में साइबर क्राइम अपने चरम पर पहुंच गया है देश के कोने कोने से आए दिन इस तरह के क्राइम की खबरे आती रहती है. साइबर क्राइम के साथ साथ ऑफलाइन फ्रॉड भी बहुत मात्रा में हो रहे है. दिल्ली-एनसीआर में इस तरह के क्राइम बहुत होते है लेकिन देश के अन्य राज्य में भी इस तरह के क्राइम लगातार होते रहते है. मध्य प्रदेश की साइबर यूनिट ने एयरलाइंस कंपनी में नौकरी दिलवाने का झासा देकर पैसे ठगने वाले ठगों को गिरफ्तार किया है. मध्य प्रदेश पुलिस ने हरियाणा के हिसार से इस ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोहित है, रोहित हरियाणा के हिसार के न्यू ग्रेन मार्केट का रहने वाला है. इसके पास से तीन मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड, चार सिम कार्ड और 60 हजार रूपये बरामद किए हैं.

ये आरोपी इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर देशभर के लोगों को चूना लगाता था. इसने 2022 में इंस्ट्राग्राम पर एयरलाइंस में जॉब के लिए एक ऐड दिया था जिसके बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवीन कुमार की पत्नी ने ये फर्जी ऐड देखा. इस ऐड के लिंक पर क्लिक करने पर एक और लिंक खुल गया. वहां इन्होंने अपनी डिटेल डाल दी. इसके बाद कॉल आई और 750 रूपये जमा करने के लिए कहा गया फिर कुछ और बहाने से 8 लाख से ऊपर रूपये ऐंठ लिए. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग