Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फोन करके ठगी करने वाले गिरोह को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

सिम कार्ड

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर देशभर के कई लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है और कुछ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया है. इन ठगों ने करीब 2500 से ज्यादा लोगों के साथ साइबर ठगी की थी. इन ठगों के खिलाफ बाहरी-उत्तरी जिला की साइबर पुलिस ने कार्यवाही की है.

इन ठगों के नाम निजामुद्दीन अंसारी उर्फ निजाम, अफरोज आलम, मोहम्मद आमिर अंसारी, सरफराज अंसारी, अफरोज अंसारी और नसीम मालितिया हैं. इनमें से पांचों को झारखंड और एक को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से 34 स्मार्ट फोन, सात सिम, कई इस्तेमाल हुए सिम और करीब 10 लाख रूपये बरामद हुए है.

ये लोग जामताड़ा में बैठकर देश भर के लोगों को ठगते थे. ये लोग मोबाइल फोन के जरिए फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को अपने झांसे में लिया करते थे. ये लोगों को फोन करके, एक एप डाउनलोड करवा लेते थे फिर इस एप के माध्यम से फोन को हैक कर लेते थे और फिर उनके बैंक खातों को खाली कर देते थे. इस तरह की घटनाओं की इस समय बाढ़ सी आई हुई है कई लोग इस तरह की ठगी का शिकार भी हो रहे हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही से लोगों को कुछ राहत तो जरूर मिलेगी.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग