Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Aligarh: 5वीं क्लास की बच्ची के साथ छेड़छाड़, घटना के बाद आरोपी हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 5वीं क्लास की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के ही मोहल्ले का रहने वाला है। बच्ची अपने स्कूल से घर की तरह जा रही थी। आरोपी ने उसे अपने साथ चलने को कहा। आरोपी बच्ची के जान पहचान का था। इसलिए बच्ची उसके साथ चली गयी।
Aligarh Molestation Case| shreshth bharat

Aligarh Molestation Case: देशभर में रेप और छेड़खानी की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 5वीं क्लास की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के ही मोहल्ले का रहने वाला है।

बताया जा रहा कि बच्ची अपने स्कूल से घर की तरह जा रही थी। आरोपी ने उसे अपने साथ चलने को कहा। आरोपी बच्ची के जान पहचान का था। इसलिए बच्ची उसके साथ चली गयी। आरोपी उसे अपने घर ले गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने के कारण आरोपी ने उसे छोड़ दिया। फिर बच्ची वहां से भागकर स्कूल पहुंची और अपनी टीचर को सारी घटना बताई, जिसके बाद टीचर ने बच्ची के परिवार वालों को कॉल करके स्कूल बुलाया और पूरी घटना बताई।

CM योगी का बड़ा एक्शन, रातों-रात किया 13 IAS अफ्सरों का तबादला

घटना (Aligarh Molestation Case) के बाद आरोपी भाग गया है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओें में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ इगजलास डाॅ कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा।

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची गांव के ही प्रथामिक स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ती है। बच्ची की उम्र 11 वर्ष है। 20 अगस्त को बच्ची सुबह 10.30 बजे स्कूल की तरफ जा रही थी। उस समय गांव के बच्चू सिंह ने बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की।

योगी सरकार प्रदेश के 5 मंडलों को जल्द दे सकती है नए रिंग रोड की सौगात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड