Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ANI ने PTI पर ठोका मुकदमा, हर्जाने में मांगी मोटी रकम; जानें मामला

ANI File Case Against PTI: न्यूज एजेंसी ANI ने PTI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कॉपीराइट उल्लघंन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। ANI ने आरोप लगाया है कि PTI ने उसके कंटेट को चुराया है...
ANI File Case Against PTI | ANI | PTI | SHRESHTH BHARAT

ANI File Case Against PTI: न्यूज एजेंसी ANI ने PTI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में कॉपीराइट उल्लघंन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। ANI ने आरोप लगाया है कि PTI ने उसके कंटेट को चुराया है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने सुनवाई करते हुए मुकदमे का समन जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

एएनआई ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उसके कैमरापर्सन की ओर से शूट किए गए वीडियो को पीटीआई ने अवैध रूप से फिर से अपने प्लेटफॉर्म पर लगाया था। वीडियो को उसके कैमरापर्सन ने नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली उड़ान में एक यात्री के साथ साक्षात्कार के रूप में शूट किया था। यात्रियों को भीषण गर्मी में बिना एयर-कंडीशनिंग के विमान में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा था।

ये खिलाड़ी कर सकता है शुभमन गिल के साथ ओपनिंग, देखें संभावित

वेबसाइट और सोशल मीडिया पर किया वीडियो का यूज

एएनआई ने आरोप लगाया है कि हमारे शॉर्ट ओरिजनल वीडियो को पीटीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर बिना क्रेडिट दिए अपना बताते हुए अवैध रूप से पोस्ट किया। इसके बाद पीटीआई ने अपनी वेबसाइट पर भी इस वीडियो को अवैध रूप से पोस्ट किया। पीटीआई ने कहीं भी एएनआई को क्रेडिट नहीं दिया, जबकि ओरिजनल वीडियो उसी का था।

एएनआई की तरफ से पेश हुए दो वकील

एएनआई की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील चंदर एम. लाल ने अदालत को बताया कि पीटीआई ने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है और एएनआई के वीडियो को गलत तरीके से पब्लिश किया है।

शनि महाराज करेंगे इन राशियों का बेड़ा पार, ये जातक रहें सावधान

पीटीआई विवादित वीडियो हटाने को तैयार

दूसरी ओर, पीटीआई की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा कि समाचार एजेंसी विवादित वीडियो को हटाने के लिए तैयार है। हालांकि, अदालत पक्षों को मध्यस्थता के लिए भेजने को तैयार थी, लेकिन न्यायमूर्ति पुष्करणा को बताया गया कि दोनों पक्ष आपस में बात करेंगे। अब मामले की सुनवाई 9 अगस्त को होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग