Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी का बड़ा एक्शन, रातों-रात किया 13 IAS अफ्सरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार की रात एक बार फिर 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को यूपी शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया है।
CM Yogi Adityanath

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार की रात एक बार फिर 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को यूपी शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया है।

अभी तक प्रतीक्षारत रहे के. विजयेंद्र पांडियन को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्हें आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, प्रबंध निदेशक, उ०प्र० राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक, उ०प्र० वित्त निगम लिमिटेड का जिम्मा सौंपा गया है।

जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

अनीता यादव जो अभी उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण और संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा के पद पर नियुक्त थीं, उनका नया कार्यभार प्रतिक्षारत है। वहीं, मिनिष्मती एस को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है।

एम० अरुन्मौली जो मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा के पद पर थीं, उन्हें अब उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

आकांक्षा राणा, मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ और संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़ के पद से अब विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अंकिता जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के पद पर नियुक्त किया गया है।

राम्या आर, मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर नियुक्त किया गया है।

योगी सरकार प्रदेश के 5 मंडलों को जल्द दे सकती है नए रिंग रोड की सौगात

मुकेश चंद्र संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ.प्र सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. लखनऊ को मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

नवनीत सेहारा, मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़ को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, डॉ. दिव्या मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर को मुख्य विकास अधिकारी प्रतापढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर को मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं, अंकिता जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के पद पर नियुक्त किया गया है (UP IAS Transfer)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड