Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रुद्रप्रयाग में बारिश-बाढ़ का डबल अटैक, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान के पार; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Uttarakhand Rains

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश और बादल फटने के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अलकनंदा नदी 626.80 मीटर पर बह रही है, जो इसके चेतावनी स्तर (626 मीटर) को पार कर चुकी है और खतरे के निशान (627 मीटर) के बेहद करीब है। वहीं, मंदाकिनी नदी भी 625.60 मीटर पर दर्ज की गई है, जो अपने चेतावनी स्तर (625 मीटर) से ऊपर बह रही है।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि अन्य निगरानी केंद्रों पर जलस्तर नियंत्रण में रहा। गंगानगर में नदी का जलस्तर 800.28 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गौरीकुंड में 1,973.92 मीटर दर्ज किया गया, दोनों ही अपने-अपने चेतावनी स्तर से नीचे रहे। जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मौसम और सड़कों की स्थिति की जांच करने के बाद ही यात्रा शुरू करने को कहा है। (Uttarakhand Rains)

Uttarakhand Rains: भूस्खलन के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक, राहत दल अलर्ट पर

आपदा प्रबंधन विभाग और राहत-बचाव टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी स्थानीय लोगों और यात्रियों को नदी के घाटों और संवेदनशील किनारों पर न जाने की सख्त हिदायत दी है। निचले और जलमग्न हो रहे क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित शिविरों या ऊंचे स्थानों पर भेजा जा रहा है। भारी बारिश और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन व बोल्डर गिरने के कारण चारधाम और केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। इतना ही नहीं, पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा टालने की अपील की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकि रुद्रप्रयाग सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं। (Uttarakhand Rains)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Uttarakhand Rains
रुद्रप्रयाग में बारिश-बाढ़ का डबल अटैक, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान के पार; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Mohan Bhagwat on Caste-Based Reservation
'सामाजिक भेदभाव खत्म होने तक जारी रहेगा आरक्षण', RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान
Reservation Hatao Andolan
NEET पेपर लीक के बाद भड़का 'आरक्षण हटाओ आंदोलन', कई राज्यों में प्रदर्शन; RHA की 5 मांगों पर छिड़ी बहस
Tarun Tejpal
तहलका के पूर्व संपादक तेजपाल को झटका, यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Pratapgarh Building Collapse
प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: भारी बारिश के बीच 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Atiq Ahmed Son Death
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जा रहे थे