Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस मंदिर में होती है तीन धर्मों के देवी-देवताओं की पूजा, सफेद दूध जैसा आता है नजर

मुंबई के इस मंदिर में एक नहीं बल्कि तीन धर्म के देवी देवताओं की पूजा होती है। इस मंदिर का नाम त्रिमंदिर है। यहां तीन धर्म के भगवानों को पूजा जाता है। इसी वजह से इस मंदिर का नाम त्रिमंदिर है।
Trimandir| SHRESHTH BHARAT

Trimandir: हर धर्म के लोग अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करने के लिए उनके मंदिर जरूर ही जाते हैं। इंसान किसी भी धर्म का क्यों न हो, उसे अपने भगवान के घर जाने में बहुत शांति का अहसास होता है।

हर मंदिर किसी एक धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र होता है। भक्त वहां जाते हैं और अपने धर्म में माने जाने वाले भगवान के दर्शन करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी मंदिर हैं, जहां एक नहीं, बल्कि तीन धर्म के देवी-देवताओं की पूजा होती है।

जी हां, हम बात कर रहे त्रिमंदिर की। इस मंदिर में तीन धर्म के भगवानों को पूजा जाता है। यही कारण है कि इस मंदिर का नाम त्रिमंदिर है।

मुंबई में स्थित है त्रिमंदिर (Trimandir)

मुंबई के बोरीवली ईस्ट इलाके में बना ये दो मंजिला मंदिर का पूरा परिसर हरे-भरे जंगल से घिरा हुआ है। पहली मंजिल पर मंदिर है। मंदिर के भूतल पर सत्संग हॉल है।

Kajari Teej 2024: कजरी तीज आज, इस विधि से करें पूजा; मिलेगा मनचाहा वर

मंदिर के भीतर, जैन धर्म, शैव और वैष्णव तीनों धर्म देवताओं के साथ-साथ अन्य धर्मों के देवी-देवताओं की मूर्तियां पूजी जाती हैं। इसलिए इस मंदिर में हर धर्म को मानने वाले लोग दर्शन के लिए आते हैं।

सफेद दूध जैसा लगता है मंदिर

त्रिमंदिर मंदिर को समंदर से 300 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। मंदिर में कुल 22 देवी-देवताओं की मूर्ति है. इसके अलावा छोटे छोटे मंदिर भी है। मंदिर सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है।

Ayodhya: रामलला के दरबार में बनेगा माता सिता का मंदिर, CM योगी ने किया

बता दें कि त्रिमंदिर में हर रोज 2 बार आरती होती है। पूरा मंदिर सफेद संगमर से बना है, इसलिए ये दिखने में बिल्कुल सफेद दूध जैसा लगता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड