Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kolkata Rape-Murder Case: CBI ने कोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट, आरोपी को लेकर सनसनीखेज किया खुलासा

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोप में संजय रॉय को गिरफ्तार करने के बाद जब CBI ने उसके पिछले 24 घंटे की हरकतों की स्कैनिंग शुरू की, तो उसके बारे में हैरान कर देने वाली बातों का पता चला। जांच में पता चला कि 8 और 9 अगस्त के दौरान संजय रॉय अलग-अलग बहानों से कुल 4 बार आरजी कर अस्पताल के अंदर गया था
Kolkata Doctor Rape Case| shreshth bharat

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय को लेकर कई चौंकाने वाले सच सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि 8 और 9 अगस्त की रात आरोपी पहले से ही शिकार की तलाश कर रहा था।

आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में उसने ट्रेनी डॉक्टर महिला के साथ रेप को अंजाम दिया, फिर उसकी हत्या कर दी, लेकिन वो यहां भी नहीं रुका। हत्या से पहले और क़त्ल के बाद भी वो दूसरी लड़कियों के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करता रहा।

जांच में पता चला चौंका देने वाला सच

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब सीबीआई ने उसके पिछले 24 घंटे की हरकतों की स्कैनिंग शुरू की, तो उसके बारे में हैरान कर देने वाली बातों का पता चला। जांच में पता चला कि 8 और 9 अगस्त के दौरान संजय रॉय अलग-अलग बहानों से कुल 4 बार आरजी कर अस्पताल के अंदर गया था।

इस दौरान वो 3 बार अस्पताल के अंदर घूमता फिरता दिखाई दिया। फिर चौथी और आखिरी बार जब वो अस्पताल से बाहर निकला, तब तक उसने महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या जैसी घिनोनी अपराध को अंजाम दे चुका था।

Kolkata Rape-Murder Case: रेपिस्ट का चेहरा मीडिया को नहीं छुपाना चाहिए…भड़कीं प्रीति जिंटा, इन सेलेब्स ने उठाई आवाज

जांच में पता चला है कि संजय रॉय वारदात वाली रात अस्पताल के पास ही एक रेड लाइट एरिया में भी गया था और वहां लौटते हुए उसने रास्ते में एक लड़की से छेड़छाड़ भी की थी।

हत्या करने के बाद दूसरी लड़की के साथ की बदतमीजी

डॉक्टर की हत्या करने के बाद संजय ने एक महिला को फोन किया, जिसे उसने दीदी कहकर संबोधित किया, लेकिन फिर उसने महिला के साथ भी बदतमीजी से बात की। अस्पताल से बरामद एक सीसीटीवी फुटेज में 8 अगस्त की रात को संजय रॉय अस्पताल से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया।

CBI जांच में पता चला कि रात को अस्पताल से निकलने के बाद संजय अपने एक सिविक वालंटियर दोस्त के साथ पहले सोनागाछी के रेड लाइट एरिया में गया। वहां उसका दोस्त तो एक जिस्मफरोशी के अड्डे में चला गया, लेकिन संजय बाहर ही खड़ा रहा।

Kolkata Rape-Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, नेशनल टास्क फोर्स का हुआ गठन

इसके बाद दोनों वहां से फिर साउथ कोलकाता के एक दूसरे रेड लाइट एरिया चेतला में गए, लेकिन यहां भी संजय का दोस्त अड्डे के अंदर चला गया और वो बाहर ही खड़ा रहा और फिर यहीं से वापसी के दौरान उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की और उससे उसकी न्यूड तस्वीरें मांगी।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

इसके बाद आधी रात को उसने डॉक्टर का रेप और फिर उसकी हत्या कर दी (Kolkata Doctor Rape Case)। फिर एक महिला को फोन कर उससे भी बदतमीजी की। संजय रॉय की इन हरकतों को देख कर ही ये साफ है कि उसके दिमाग पर लड़कियों के करीब आने और उससे ज्यादती करने का फितूर किस कदर हावी था कि वो एक के बाद एक लगातार उन्हें अलग-अलग तरीकों से टारगेट कर रहा था।

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हड़ताल पर डॉक्टर

जब सीबीआई ने उसके बारे में जांच-पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि संजय रॉय पर इसके अलावा पहले भी महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के इल्ज़ाम लग चुके हैं। यहां तक कि उसने अपने ही मोहल्ले में भी कई लड़कियों से बदतमीजी की है। इसके अलावा, वह वह अपने इलाके में हफ्ता वसूली भी किया करता था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड