Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई के लोगों पर महंगाई की मार, CNG और PNG के बढ़ेंगे रेट

CNG and PNG Rate Increase: मुंबई के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगने वाला है। मुंबई में गाड़ी चलाना और खाना पकाना महंगा होने वाला है। महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी और घरेलू पाइपलाइन गैस के दाम में बढ़ोत्तरी...
CNG and PNG rate increase

CNG and PNG Rate Increase: मुंबई के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगने वाला है। मुंबई में गाड़ी चलाना और खाना पकाना महंगा होने वाला है। महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी और घरेलू पाइपलाइन गैस के दाम में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। 9 जुलाई 2024 से नए रेट लागू किए जाएंगे। सीएनजी के दाम आज आधी रात से 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे, जबकि पाइप के जरिए रसोई में पहुंचने वाली गैस (PNG) की कीमत एक रुपये बढ़ोत्तरी की गई है। मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत बढ़ने से दाम बढ़ाए गए हैं।

कंपनी ने बताई रेट बढ़ाने की वजह

कंपनी ने कहा कि ‘सीएनजी और पीएनजी की बढ़ती मात्रा को पूरा करने और घरेलू गैस आवंटन में कमी के कारण, एमजीएल अतिरिक्त बाजार मूल्य पर प्राकृतिक गैस (आयातित एलएनजी) ले रही है। इसके चलते गैस की लागत बढ़ गई है।

J&K के कठुआ में फिर आतंकी हमला, 4 की मौत; 4 जवान घायल

क्या होगी नई कीमतें

बता दें, गैस लागत में वृद्धि को आंशिक रूप से पूरा करने के लिए एमजीएल ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) बढ़ा दी है। इस वृद्धि के बाद सीएनजी की संशोधित कीमत सभी टैक्स सहित 75 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

हाल ही में दिल्ली में भी बढ़े थे CNG के दाम

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 22 जून को दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 75.09 रुपये कर दी थी। हालांकि, कंपनी ने पीएनजी के दाम संशोधित नहीं किए और यह 48.59 रुपये प्रति एससीएम पर बनी हुई है।

दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, इस तरह हुआ स्वागत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...