Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डेंगू बुखार होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तेजी से बढ़ेगा प्लेटलेट्स

देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश होने के साथ ही अलग-अलग बीमारियां भी बढ़ रही हैं। वहीं, बरसात के मौसम में डेंगू सबसे तेजी से फैलता है...
Effective Home Remedies for Dengue Fever

देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश होने के साथ ही अलग-अलग बीमारियां भी बढ़ रही हैं। वहीं, बरसात के मौसम में डेंगू सबसे तेजी से फैलता है। डेंगू में आप मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के साथ कुछ घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। यहां जानें कुछ ऐसे ही घरेलू उपचारों के बारे में, जो डेंगू के बुखार को कम करने में आपकी मदद करेंगा।

जौ का रस

डेंगू के बुखार में जौ का रस पीने से बुखार में काफी राहत मिल सकती है। जवारे यानी गेहूं की घास का रस पीने से भी रक्त में प्लेटलेट्स का निर्माण तेजी से होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

नीम का पानी

जिस किसी को डेंगू हुआ हो उनके लिए घरेलू पेय में नीम का पानी सबसे कारगर उपायों में से एक है। कुछ ताजे नीम के पत्तों को पानी में उबालें। दर्द से राहत पाने और शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए इसे हर रोज आप चाय के साथ इसे पिएंगे तो डेंगू के रोग में यह भी फायदा करता है।

मुंबई के लोगों पर महंगाई की मार, CNG और PNG के बढ़ेंगे रेट

पपीते के पत्ते का रस

पपीते के पत्ते के रस का सेवन करने से भी डेंगू से बचा जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं जो डेंगू के संक्रमण से बचाव में लाभदायक होते हैं। पपीते के रस का दिन में 2-3 बार 2-2 चम्मच सेवन करने से डेंगू की बीमारी में काफी राहत मिलती है।

गिलोय के एंटीवायरल गुण

डेंगू के मरीजों के लिए गिलोय भी काफी फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं और यह प्लेटलेट काउंट बढ़ाता है। गिलोय का सेवन आपके तेज बुखार को कम करता है। इसकी डाली को तोड़कर, कूटकर और उबाल कर काढ़ा पिया जाए तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

J&K के कठुआ में फिर आतंकी हमला, 4 की मौत; 4 जवान घायल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड