Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, इस तरह हुआ स्वागत

PM Modi Moscow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं...
PM Modi Moscow Visit

PM Modi Moscow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। पीएम मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम के लिए खास डिनर का इंतजाम किया है, जिसकी मेजबानी वो खुद करेंगे।

2019 के बाद पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा

2019 के बाद से पीएम मोदी की रूस की यह पहली और अपने तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। इसके बाद 9 जुलाई को रूस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे।

Mumbai Car Accident मामले में शिवसेना नेता को जमानत, आरोपी बेटा अब तक फरार

मोदी-पुतिन के बीच 17वीं मुलाकात

पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ये 17वीं मुलाकात है। पुतिन और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इसके बाद पुतिन 2021 में दिल्ली आए थे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये दोनों की पहली मुलाकात है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे मणिपुर, पीड़ितों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने यात्रा से पहले कही खास बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं, मेरे मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर दृष्टिकोण साझा करने को लेकर आशान्वित हूं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...