Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

LPG के दामों से लेकर बैंक अकाउंट तक, सरकार ने किए नियमों में ये बड़े बदलाव

Rule Change From 1st July: जुलाई महीने के पहले ही दिन सरकार ने कई तरह के बदलाव किए है। इसमें घर की रसोई के बजट से लेकर क्रेडिट कार्ड...
Rule Change From 1st July

Rule Change From 1st July: जुलाई महीने के पहले ही दिन सरकार ने कई तरह के बदलाव किए है। इसमें घर की रसोई के बजट से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों तक में बदलाव किए गए हैं। सरकार ने एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव किया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट की है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में 30 रुपये तक की गिरावट हुई है। आइए, ऐसे 5 बदलावों के बारे में जानते हैं, जो आज से लागू होने जा रहा है…

Rule Change From 1st July: सरकार ने किए ये बड़े बदलाव

LPG सिलेंडर के दाम में कमी

देश में फिर LPG सिलेंडर के Price में कमी की गई है। एक जुलाई से दिल्ली में सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हो गया है। Delhi में LPG सिलेंडर के दाम 1676 रुपये से घटाकर 1646 रुपये हो गए हैं। वहीं, कोलकाता में 1787 की जगह 1756 रुपये में LPG सिलेंडर मिलेगा। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में भी इसके दामों में कटौती की गई है। अब मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1629 की जगह 1598 रुपये में मिलेगी।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

आज से क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। जुलाई के पहले ही दिन से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू होने वाला है। इन नए नियमों के लागू होने के बाद प्लेटफॉर्म्स जैसे- क्रेड (CRED), फोनपे (PhonePe), बिलडेस्क (BillDesk) के इस्तेमाल में परेशानियां आ सकती है। दरअसल, RBI के नए रेग्युलेशन के मुताबिक, एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए करने के लिए कहा है। इसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से बिलिंग करनी होगी।

Sim कार्ड पोर्ट रूल

TRAI की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किए गए हैं। ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करते हुए सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए इस नियम को लागू किया है। इसके तहत पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन New Rule के आने के बाद आपको 7 दिनों तक का इंतजार करना होगा।

मोबाइल पर बात करना भी महंगा

जुलाई महीने से मोबाइल के रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की गई है। दरअसल, रिलायंस जियो (Reliance Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodaphone-Idea) तक ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए गए हैं। ये नए प्लान 3-4 जुलाई से लागू किए जाएंगे।

12 दिन नहीं खुलेंगे बैंक

जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट भी सामने आ गई है। आरबीआई ने कहा कि इस महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- देश में आज से लागू ये 3 नए कानून, आएगा बड़ा बदलाव; यहां समझिए एक-एक बात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड