Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP: पहले की सेना अधिकारियों की पिटाई, फिर महिला मित्र के साथ किया गैंगरेप

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में महिला मित्रों के साथ ड्राइव पर निकले 2 ट्रेनी अफसरों को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक महिला मित्र के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत को भी अंजाम दिया।
Madhya Pradesh| SHRESHTH BHARAT

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की रात महिला मित्रों के साथ ड्राइव पर निकले 2 ट्रेनी अफसरों को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक महिला मित्र के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत को भी अंजाम दिया। घटना इंदौर से 50 किलोमीटर दूर जाम गेट के पास की बताई जा रही है।

अपराधियों ने छीन लिए थे फोन

पुलिस के अनुसार, आर्मी वॉर कॉलेज के 2 मेजर रैंक के अधिकारी अपनी दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट इलाके में पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो वहां पिस्तौल, डंडों और चाकू लेकर आठ से दस लोगों ने उनकी कार को रोका। आरोपियों ने अफसरों और उनकी महिला मित्रों पर हमला कर उनके मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान उनसे छीन लिए। इसके बाद, अपराधियों ने एक अधिकारी और एक महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे अधिकारी और महिला को 10 लाख रुपये की फिरौती लाने के लिए कहा।

आरोपी हुए फरार

फिरौती लाने गए अधिकारी ने तुरंत अपने कमांडिंग ऑफिसर को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए थे। चारों पीड़ितों को महू सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की पुष्टि की की।

RG Kar Case: भ्रष्टाचार मामले में ED ने संदीप घोष के पिता के आवास समेत

इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त SP रूपेश द्विवेदी ने बताया कि इस केस में 6 संदिग्धों की पहचान की गई है, जिनमें से 2 को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों ट्रेनी अफसर घायल हैं। घटना के वक्त एक ट्रेनी अफसर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कॉल करके इस घटना की सूचना दी थी। (Madhya Pradesh)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड