Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी पर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योति रा

राहुल गांधी इस समय देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं. पहले अपने लंदन में दिए गए बयान के कारण वो सरकार के निशाने पर आ गए थे. राहुल गांधी के इस बयान के कारण देश की संसद कई दिनों तक ठप्प रही.
इसके बाद राहुल को गुजरात की सूरत कोर्ट से दो साल की सजा हुई. जिसके कारण राहुल की संसद सदस्यता भी चली गई.
कोई राहुल पर निशाना साधता तो कोई राहुल के साथ सहानुभूति दिखाता. कुल मिलाकर राहुल गांधी को इग्नोर करना सभी के लिए मुश्किल हो गया है. अब राहुल पर उस व्यक्ति ने निशाना साधा है जो एक समय राहुल गांधी का बेहद करीबी था. जी हां कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है. सिंधिया ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि किसी की संसद सदस्यता गई हो तो इस पर इतना हंगामा क्यों बरपा है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “ पिछले कई दिनों से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने न्यायपालिका पर दवाब बनाया हुआ है. व्यक्तिगत कानूनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई के रूप में फैलाया है, वो ठीक नहीं है. ये स्वार्थ की लड़ाई लड़ी जा रही है. पहली बार किसी की सांसदी नहीं गई है. पिछले 10 सालों में इस लिस्ट में कई लोग शामिल है, तो इस बार इतना हंगामा क्यों किया जा रहा है. संसद या लोकतंत्र को चलने नहीं दिया जा रहा है. लोग काले कपड़े पहनकर आ रहे हैं. ”
ज्योतिरादित्य सिंधिया एक समय कांग्रेस के बड़े नेता थे और गांधी परिवार के बहुत करीबी भी थे.
पुराने कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और भाजपा ने इनको नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया था.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड