Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप, 26 जुलाई से शुरू होगा ओलंपिक

Gang Rape With Australian Woman: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरूआत दो दिन बाद फ्रांस में होने वाली है, लेकिन उससे पहले एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। फ्रांस में आस्ट्रेलिया की महिला के साथ गैंगरेप करने की घटना सामने आई है।
Gang Rape With Australian Woman

Gang Rape With Australian Woman: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरूआत दो दिन बाद फ्रांस में होने वाली है, लेकिन उससे पहले एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। फ्रांस में आस्ट्रेलिया की महिला के साथ गैंगरेप करने की घटना सामने आई है। इस घटना पर फ्रांस की पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा कि ओलंपिक से पहले 5 लोगों ने एक आस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की है।

बता दें, रेप होने के बाद महिला एक कबाब की दुकान में छिप गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

फ्रेंच मीडिया के अनुसार, महिला ने घटना की सूचना तब दी, जब वह घटना के बाद राजधानी के पिगले इलाके में एक कबाब की दुकान में शरण मांग रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में वह दुकान में भागती हुई दिखाई दे रही है। वह अपने फटे हुए कपड़े के साथ कर्मचारियों से मदद मांग रही थी। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसके दुकान में पहुंचने के बाद एक आदमी दुकान में घुसता है। वह कुछ खाने का ऑर्डर देने से पहले महिला की पीठ थपथपाता है।

विकास को सांप ने आठवीं बार डसा, क्या नौवीं बार में ले लेगा जान?

घटना के बाद फ्रांस के लोगों में गुस्सा

आदमी से डरकर महिला इशारा करती है कि वह उस ग्रुप में शामिल है, जिसने उसके साथ गैंगरेप किया है। उसके यह बताने के बाद कबाब दुकान का एक कर्मचारी आरोपी का विरोध करता है। इस दौरान आरोपी रेस्टोरेंट से बाहर चला जाता है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला का मोबाइल भी चुरा लिया। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद पर फ्रांस के लोगों में गुस्सा है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना को लेकर चिंता जाहिर की है।

लॉरेंस बिश्नोई मुझे मारना चाहता है… मुंबई पुलिस से बोले सलमान खान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग