Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंदौर के मंदिर में बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ी दर्दनाक घटना घट गई है. इंदौर में रामनवमी पर मंदिर के अंदर बावड़ी की छत गिरने से कई लोग बावड़ी में गिर गए है. जिससे अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, ये संख्या बढ़ भी सकती है. रामनवमी के मौके पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है. बावड़ी एक तरह से कुंआ होता है जिसका निर्माण पुराने समय में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पानी को संग्रह करने के लिए किया गया था. इस बावड़ी या कुंए के ऊपर दस साल पहले छत डाली गई थी और हादसे के समय इस पर अधिक संख्या में लोग खड़े थे जिससे इसकी छत धंस गई और कई लोग बावड़ी में गिर गए. इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में ये हादसा हुआ है. इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया था. प्रशासन ने तेजी के साथ कार्यवाही करते हुए 12 लोगों को बावड़ी से निकाल लिया है, लेकिन कई लोगों के मारे जाने की आशंका शुरूआत से थी और अब ये खबर आई है कि इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है.

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के बड़े अधिकारियों से बात की और सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कहा है. अब तक 12 लोगों को बचा लिया गया है वहीं और लोगों को बचाने के लिए भी प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है. रामनवमी के अवसर पर इस मंदिर में पुरानी बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा हो गई थी, और मंदिर में स्थित बावड़ी की छत ज्यादा लोगों का बोझ सहन नहीं कर सकी और ये दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे की जगह भी बहुत तंग है जिससे एंबुलेंस और वाहनों के आने जाने में भी दिक्कत आ रही है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड