Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चंपई सोरेन JMM से क्यों हुए थे अलग? आज बीजेपी में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज बीजेपी में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की गई थी।
Champai Soren:| SHRESHTH BHARAT

Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज यानी शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होंगे। चंपई सोरेन के साथ उनके बेटे भी बीजेपी का हाथ थामेंगे। बता दें कि चंपई सोरेन के बीजेपी में आने की खबर खुद असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा ने दी थी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए हिमंत बिस्वा शर्मा ने बताया था कि 30 अगस्त को चंपई सोरेन रांची में बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक फोटो भी शेयर की थी।

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हुआ था एलान

गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की गई थी।
असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया था कि  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया था कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।

राहुल गांधी नहीं, इस नेता को चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने दिए सबसे ज्यादा रुपये; फिर भी मिली हार

Champai Soren ने दी थी हिंट

इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि चंपई सोरेन अपनी अलग पार्टी बनाएंगे और आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। JMM से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने तीन विकल्प बताए थे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, कुर्क

चंपई सोरेन (Champai Soren) ने कहा था कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत बनाऊगा, नई पार्टी स्थापित करूंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है, तो उसके साथ आगे बढूंगा।

झामुमो से क्यों अलग हुए चंपई सोरेन?

बता दें कि चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने बताया था कि वो जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना