Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: बहराइच के आदमखोर भेड़िये को गोरखपुर चिड़ियाघर में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 35 गांवों में आतंक मचाने वाले भेड़िया को गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्चों समते कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाला चौथा आदमखोर भेड़िया बाकी भेड़ियों से आकार में सबसे बड़ा है।
Bahraich| shreshth bharat

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 35 गांवों में आतंक मचाने वाले भेड़िया को गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, दो भेड़ियों को लखनऊ के चिड़ियाघर में भेज दिया है, जबकि एक की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों समते कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाला चौथा आदमखोर भेड़िया बाकी भेड़ियों से आकार में सबसे बड़ा है। इसके आकार से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसने गांवों में किस कदर उत्पात मचाया होगा।

भेड़िया को किया गया क्वारंटाइन

गोरखपुर चिड़ियाघर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि चौथा भेड़िया गुरुवार की रात करीब 10 बजे चिड़ियाघर पहुंचा। रात काफी हो जाने की वजह से उसकी जांच नहीं हो सकी और उसे क्वारंटाइन कर दिया गया। साथ ही उसे खाने-पीने के लिए चीजें उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार यानी आज भेड़िया की जांच की जाएगी।

जेल तुम्हारा घर है, अगर हुए बेगाने… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Bahraich में पहरा देने को मजबूर हैं लोग

बता दें, बहराइच जिले के 35 गांवों में भेड़िये के आतंक से लोग खौफ में हैं। अब तक भेड़ियों के झुंड ने गांवों में 6 बच्चों समेत 7 लोगों को अपना शिकार बनाया, जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भेड़िये का आतंक इतना अधिक बढ़ गया है कि लोग अपने घर के बाहर लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं।

ड्रोन कैमरे और CCTV से की जा रही निगरानी

आदमखोर भेड़ियों को ढूंढ़ने के लिए वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे और CCTV के जरिए निगरानी कर रही है। करीब 4 दिन की खोज के बाद ड्रोन कैमरे में 4 भेड़िये दिखाई दिए थे। जब भेड़िये की लोकेशन पर वन विभाग की टीम ने खोज की तो एक भी भेड़िया दिखाई नहीं दिया। वहीं, गांव वालों का दावा है कि इस क्षेत्र में 8 से 10 आदमखोर भेड़िये हैं, जिन्होंने उत्पात मचा हुआ है और लोगों पर हमला कर रहे हैं।

भेड़िये को पकड़ने के लिए लगीं वन विभाग की कई टीमें

कुलैला गांव में एक नर भेड़िया पकड़ा गया था। इससे पहले भी एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया था। वहीं, 18 अगस्त को हरदी के सिसैया चूड़ामणि में एक भेड़िये को पकड़ा गया था। (Bahraich)

‘लाल टोपी’ वाले काले कारनामों…’ सीएम योगी का सपा पर हमला

बता दें, भेड़िये के आतंक से 35 किलोमीटर का एरिया प्रभावित है। आदमखोर भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग के 200 कर्मचारी और 9 टीमों को लगाया गया है। साथ ही, कतर्निया घाट, बाराबंकी और बहराइच में भी तीन DFO को लगाया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात