Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी नहीं, इस नेता को चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने दिए सबसे ज्यादा रुपये; फिर भी मिली हार

कांग्रेस ने हाल ही में चुनाव आयोग को एक ब्योरा दिया है, जिसमें पार्टी के नेताओं को दिए गए फंड के बारे में जानकारी दी गई है। कांग्रेस ने दोनों जगह से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी को लाखों रुपये दिए थे।
Congress:: | shreshth bharat

Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कोई राजनीतिक कलह नहीं, बल्कि खुद उनकी पार्टी है। दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में चुनाव आयोग को एक ब्योरा दिया है, जिसमें पार्टी के नेताओं को दिए गए फंड के बारे में जानकारी दी गई है।

इस ब्यौरे के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी फंड से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की रकम दी गई थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीटों पर जीत हासिल की थी।

अब चुनाव आयोग को दिए गए ब्यौरे में यह पता चला है कि कांग्रेस ने दोनों जगह से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी को 70-70 लाख रुपये दिए थे। इस ब्योरे में और भी कई लोगों को दिए गए फंड के बारे में बताया गया है।

इस नेता को मिले सबसे ज्यादा फंड

कांग्रेस (Congress) ने सबसे ज्यादा फंड विक्रमादित्य सिंह को दिया है। पार्टी ने उन्हें मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 87 लाख रुपये दिए थे। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत से हार गए थे।

‘लाल टोपी’ वाले काले कारनामों…’ सीएम योगी का सपा पर हमला

किशोरी लाल शर्मा को मिले थे 70 लाख

लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से स्मृति ईरानी को हराने वाले कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने 70 लाख रुपये दिए थे। किशोरी लाल शर्मा के अलावा पार्टी ने  तमिलनाडु के विरुधुनगर से मणिकम टैगोर, अलपुझा से केसी वेणुगोपाल, पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से विजय इंदर और गुलबर्गा से राधाकृष्ण को भी 70-70 लाख रुपये दिए थे।

इन्हें मिले 50 लाख

पार्टी ने आनंद शर्मा को 46 और दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। हालांकि, दोनों ही नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, कुर्क की संपत्ति

चुनाव में इतना खर्च कर सकते हैं नेता

बता दें कि चुनाव में कोई भी उम्मीदवार एक ही सीमा तक खर्च कर सकता है। राजनीतिक पार्टियों के संबंध में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार 95 लाख और विधानसभा चुनाव में 40 लाख रुपये तक का खर्च कर सकता है। कुछ राज्यों में यह सीमा अलग भी होती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग