Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड: JMM नेता चंपई सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ

Champai Soren | takes oath | Chief Minister of Jharkhand | Jharkhand Mukti Morcha party | Raj Bhavan | Ranchi | SHRESHTH BHARAT |

चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज यानि शुक्रवार को 12.30 बजे उन्होंने दो मंत्रियों के साथ शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) पार्टी के नेता और हेमंत सोरेन के खास चंपई सोरेन ने शुक्रवार यानी आज 2 फरवरी, 2024 को रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत के बेहद करीबी चंंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के पद पर, कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

बुधवार यानी 31 जनवरी, 2024 को कथित भूमि घोटाला मामले में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य की कमान राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को सोपने का निर्णय लिया। सीपी राधाकृष्णन ने राज्य में सरकार बनाने के लिए चंपई सोरेन को राजभवन में आमंत्रित किया था। चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की थी और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

कौन हैं झारखण्ड के नए डिप्टी सीएम

झारखंड के नवनिर्वाचित डिप्टी सीएम आलमगीर आलम, पाकुड़ सीट से 4 बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। 1978 में आलमगीर आलम अपने गृह पंचायत महराजपुर से सरपंच पद के लिए लड़े थे। इस चुनाव के साथ ही उन्होंने पहली बार राजनीति में कदम रखा था। आलमगीर आलम को झारखंड के सक्रिय नेताओं में से एक माना जाता है। साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड के इस्लामपुर गांव में जन्में आलमगीर आलम साल 2000, 2005, 2014 और 2019 में वे विधायक निर्वाचित हुए थे। शिक्षा की बात की जाए तो आलमगीर आलम BSC पास है। आलमगीर ने कुछ देशों का दौरा किया है जिनमें बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और सऊदी अरब की यात्रा शामिल है। कांग्रेस के आलमगीर आलम राजनीति में सक्रिय रहने के कारण सरपंच से आज झारखंड के डिप्टी सीएम पद पर पहुंच गए है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना