Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग फाइनल कर दी है। रांची में इसकी घोषणा की गई। इसके मुताबिक BJP- 68, LJP (R)- 1, AJSU- 10 और JDU- 2 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी।
रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कर इस बात की जानकारी दी। माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद भाजपा जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर सकती है।
#WATCH | Ranchi: BJP's Jharkhand assembly election co-incharge and Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "Discussions are going on regarding seat sharing. As of now, All Jharkhand Students Union (AJSU) will contest on 10 seats. Janata Dal (United) on 2 seats and Lok Janshakti Party… pic.twitter.com/58xWQKxGgN
— ANI (@ANI) October 18, 2024
चिराग पासवान की पार्टी को मिली ये सीट
AJSU झारखंड की रामगढ़, सिल्ली, ईचागढ़, गोमिया, मांडू, डुमरी, मनोहरपुर, लोहरदगा, पाकुड़ और जुगसलाई सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी JDU को तमाड़ सीट और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर उतारा गया है। चतरा सीट चिराग पासवान के LJP (रामविलास) को मिली है।
बाबा सिद्दीकी कोई सही आदमी नहीं था… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर योगेश ने कही बड़ी बात
दो चरणों में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) दो चरणों में किए जाएंगे। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान किया जाएगा। उम्मीदवार इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर पाएंगे। पर्चों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। वही, उम्मीदवार अपना नाम 30 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे।
22 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार अपना नाम 1 नवंबर तक वापस ले सकेंगे। वहीं, 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा और चुनाव के रिजल्ट का एलान 23 नवंबर को होगा।
‘सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा, अगर…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी