Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा, अगर…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी

मुंबई पुलिस इस व्हाट्सएप मैसेज का पता लगा रही हैं कि यह मैसेज आखिर किसने भेजा है। वहीं, इसके बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Bishnoi Gang Threat

Bishnoi Gang Threat To Salman Khan: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से एक बार फिर धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उनसे यह दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजे गए एक व्हाट्सएप मैसेज में चेतावनी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अभिनेता का हश्र महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का कुछ दिन पहले ही बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

व्हाट्सएप मैसेज में कही यह बात

धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज में लिखा था कि इस संदेश को हल्के में मत लीजिए। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे । अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी।

बाबा सिद्दीकी कोई सही आदमी नहीं था… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर योगेश ने कही बड़ी बात

मुंबई पुलिस इस व्हाट्सएप मैसेज का पता लगा रही हैं कि यह मैसेज आखिर किसने भेजा है। वहीं, इसके बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता को पहले भी धमकियां (Bishnoi Gang Threat To Salman Khan) मिलने के बाद से हाई अलर्ट पर रखा गया है और इस हालिया घटनाक्रम ने उनकी सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Femina Miss India 2024 बनीं मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग