श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी नायब सिंह सैनी के साथ ही कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अनिल विज के बाद...
Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा के सीएम बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने हरियाणा के सीएम के रूप में शपथ लिया। नायब सिंह सैनी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बीजेपी शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहे।

नायब सिंह सैनी के साथ इन नेताओं ने भी ली शपथ

हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के साथ ही कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार ने शपथ लिया। राव नरवीर सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिया।

इनके बाद महिपाल ढांडा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री पद का शपथ दिलवाया गया। श्याम सिंह राणा को राज्य मंत्री बनाया गया। वहीं, अरविंद शर्मा गोहाना भी कैबिनेट मंत्री बने।

‘आप चाहते हैं कि हम शपथ रोक दें…’, SC ने नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से किया मना

बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। राज्य मंत्री के तौर पर कृष्ण बेदी नरवाना ने शपथ ली। आरती राव ने भी राज्यमंत्री का पदभार संभाला है। वहीं, श्रुत चौधरी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्य मंत्री के रूप में राजेश नागर और गौरव गौतम ने भी शपथ ली।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी