Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘आप चाहते हैं कि हम शपथ रोक दें…’, SC ने नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से किया मना

सुनवाई के दौरान प्रधान जस्टिस ने सवाल किया कि निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से हम कैसे रोक सकते हैं?’’
Supreme Court on Haryana CM Oath Ceremony_

Supreme Court on Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा के पंचकूला में जल्द ही नव निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है। इसी बीच भाजपा को बड़ी राहत की खबर मिली है। उच्चतम न्यायालय ने आज यानी गुरुवार को हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से मना कर दिया।

याचिका पर कड़ा रुख जाहिर करते हुए भारत के प्रधान न्यायाधीश CJI डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ ने कहा कि ऐसी याचिका दायर करने के लिए कोर्ट याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगा सकती है।

धारा 6ए बरकरार रहेगी, नागरिकता एक्ट 1955 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

दिन की कार्यवाही की शुरुआत में याचिका का तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किए जाने पर भारत के प्रधान जस्चिस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘आप क्या चाहते हैं कि हम चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण को रोक दें? उन्होंने कहा कि कोर्ट आपको सतर्क कर रही है। हम आप पर जुर्माना भी लगा सकते हैं। सुनवाई के दौरान प्रधान जस्टिस ने सवाल किया कि निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से हम कैसे रोक सकते हैं?’’

बृहस्पतिवार हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में नायह सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

UP: इटावा के जिला सहकारी बैंक में 25 करोड़ रुपये का घोटाला, दो CA

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना