Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs NZ: मैट हेनरी का पंजा, बेंगलुरू टेस्ट में 46 रनों पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम

दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारत की पूरी टीम पहली पारी में मात्र 46 रनों रप ऑलआउट हो गई।
India vs New Zealand

India vs New Zealand, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरू में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया था।

दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारत की पूरी टीम पहली पारी में मात्र 46 रनों रप ऑलआउट हो गई।

टेस्ट क्रिकेट में भारत का यह अब तक का तीसरा सबसे कम स्कोर है। भारत की तरफ से 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए।

बारिश होने के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ।

न्यूजीलैंड ने ओवरकास्ट कंडीशंस का फायदा उठाते हुए भारत को लगातार अंतराल पर झटका दिया और पूरी टीम मात्र 46 रनों पर सिमट गई।

भारत को पहला झटका 9 रन के स्कोर पर लगा, जब कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए।

एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी

महज 10 रन तक 3 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने कुछ देर तक पारी को संभाला, लेकिन यह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। रवींद्र जडेजा और अश्विन ने भी निराश किया वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

भारत की तरफ से कुल मिलाकर 5 बल्लेबाज इस पारी में खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शून्य पर आउट हुए।

वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा विलियम ओ राउरके ने 4 विकेट प्राप्त किया और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं एक विकेट साउदी को प्राप्त हुआ (India vs New Zealand)।

IND vs NZ Test: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द, नहीं हो सका टॉस

इसी के साथ भारतीय टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अपने घर में भारत का अब तक का यह सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इसके अलावा ओवरऑल टीम इंडिया का यह तीसरा सबसे कम स्कोर है।

भारत के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड है। वहीं भारत में किसी भी टीम का यह सबसे कम टोटल भी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड