श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फरीदाबाद में गौ तस्करी के शक में 12वीं के छात्र की हत्या, 5 गिरफ्तार

फरीदाबाद में एक 12वीं के छात्र की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। अब ये पता चला है कि अपराधियों ने उसे गौ तस्कर समझ लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
Faridabad police| shreshth bharat

Faridabad police: हरियाणा के फरीदाबाद में एक 12वीं के छात्र की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मर्डर केस में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अपने जांच में पाया कि छात्र आर्यन की हत्या कोई आपसी रंजिश में नहीं, बल्कि अपराधियों ने उसे गौ तस्कर समझ लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की रात करीब 12 बजे छात्र आर्यन मिश्रा मैगी खाने के लिए अपने दोस्त हर्षित और शैंकी के साथ डस्टर कार में बैठ बाहर गया था, जहां अपराधियों ने उसे गौ तस्कर समझ लिया और उसकी जान ले ली।

शहर में गाय तस्करों के घूमने की मिली थी सूचना

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गौ रक्षक बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की रात उन्हें कुछ गौ तस्करों के शहर में रेकी करने की सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि डस्टर और फॉर्च्यूनर कार में कुछ गाय तस्कर घूम रहे हैं और टैंकरों में गायों को भरकर कहीं ले जा रहे हैं।

वैष्णो देवी पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 1 घायल

अपराधियों को जैसे ही ये सूचना मिली, वो एक्टिव हो गए और तस्करों को ढूंढ़़ने निकल गए। इसी बीच फरीदाबाद के पटेल चौक पर उन्हें डस्टर कार दिखाई दी। अपराधियों ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुके नहीं और भागने लगे।

इसके बाद गौ रक्षकों को लगा कि डस्टर कार में कोई गाय तस्कर है। उन्होंने उनका पीछा किया। कार ने पलवल टोल पोस्ट का बैरियर भी तोड़ दिया। इसके बाद गौरक्षकों का संदेह यकीन में बदल गया।

गौ रक्षकों ने डस्टर कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग से ड्राइवर सीट के बगल में बैठे आर्यन मिश्रा को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई (Faridabad Police)।

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘दोषी हो तो भी घर नहीं…’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज