श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आश्रम फ्लाईओवर हुआ चालू, मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात

AASHRAM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद की ओर जा रहे लोगों के लिए ये फ्लाईओवर बहुत ही खास होने वाला है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से दिल्ली से गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद जाने वाले और गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को बहुत ही राहत मिलेगी. पहले आए दिन इस रूट पर भीषण जाम लगा रहता था और आने-जाने में समय भी बहुत लगता था लेकिन उम्मीद है कि इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों का कीमती समय बच सकेगा. इस फ्लाईओवर पर कोई भी सिग्नल नहीं होगा.इस फ्लाईओवर से दिल्ली के श्रीनिवास पुरी, सराय काले खां, लाजपत नगर, कालकाजी, निजामुद्दीन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अमर कॉलोनी आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को भी जाम से राहत मिलेगी और साथ ही आश्रम फ्लाई ओवर, मथुरा रोड, सीवी रमन मार्ग, रिंग रोड, बारापुला आदि जगहों पर ट्रैफिक जाम भी कम होगा.

अभी केवल हल्के वाहन ही इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं, बस ट्रेन समेत अन्य भारी वाहनों के एंट्री पर फिलहाल रोक रहेगी. इस फ्लाईओवर का काम जून 2020 में शुरू हुआ था, इसको बनाने में 128.25 करोड़ की लागत आई है. इस दौरान यहां पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियां इस्तेमाल कर मोदी सरकार, विपक्ष के नेताओं को घेर रही है वो पूरी तरह से गलत है. उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर हुई सरकार की रेड को भी गलत करार दिया है. केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार में अब तक 27 फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं जबकि इससे पहले दिल्ली में 64 सालों में अब तक 74 फ्लाईओवर और अंडरपास ही थे. गौरतलब है कि अब दिल्ली की विधानसभा के साथ साथ दिल्ली MCD में भी आप का ही कब्जा है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज