Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरब सागर में कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 2 चालक समेत तीन लापता

Indian Coast Guard Helicopter Crash: गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई है। हेलिकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल का बताया जा रहा है। इसमें 2 चालक के साथ तीन लोग लापता हो गए हैं।
Indian Coast Guard Helicopter Crash

Indian Coast Guard Helicopter Crash: गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई है। हेलिकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल का बताया जा रहा है। इसमें 2 चालक के साथ तीन लोग लापता हो गए हैं। बता दें कि हेलिकॉप्टर एक टैंकर से घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू करने गया था, लेकिन वह खुद ही हादसे का शिकार हो गया।

2 पायलट समेत 3 लापता

फिलहाल लापता हुए दोनों पायलटों और गोताखोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। कोस्ट गार्ड ने चार जहाजों और दो एयरक्राफ्ट को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही तीनों लोगों को ढूंढ़ लिया जाएगा।

इमजेंसी लैंडिग के दौरान हुआ हादसे का शिकार

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने कहा कि पोरंबदर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मोटर टैंकर हरि लीला पर घायल लोगों का रेस्क्यू करने गया था। रात के करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी आने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिस दौरान हेलिकॉप्टर समुद्र में गिर गया।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने स्थापना दिवस पर भारतीय तटरक्षक बल को शुभकामनाएं दीं

गुजरात में भारी बारिश

बता दें कि यह हादसा ऐसे वक्त हुआ, जब गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। वहां राहत और बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल भी लगा हुआ है।

आईसीजी के अलावा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और उसके राज्य समकक्ष एसडीआरएफ, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें- गुजरात बाढ़ में अब तक 28 की मौत, सेना का राहत-बचाव कार्य जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग